हेलो दोस्तों आज की पोस्ट पर हम जानेंगे कि aadhar card se paise kaise nikale दोस्तों आज के टाइम में कोई भी बैंक की लाइन में लगना नहीं चाहता है कस्टमर जब भी बैंक से पैसे निकालने जाता है तो वहां पर बहुत लंबी लाइन देखने को मिलती हैं इसीलिए सभी चाहते हैं कि 2 मिनट के अंदर अंदर पैसे निकल जाएं और एटीएम में भी बहुत बार ऐसा होता है कि बहुत लंबी लाइन देखने को मिलती है इसीलिए यूजर्स चाहता है कि उसे अच्छी सुविधा मिले वह चाहता है कि बिना लाइन में लगे बैंक से पैसे निकल जाएगी

Aadhar Card Se Paise Kaise Nikale

Aadhar card se paise kaise nikale


तो आज हम इस पोस्ट में आधार कार्ड के द्वारा पैसे निकालने का फुल प्रोसेस जाने वाले हैं और उसके निकालने के फायदे क्या है


दोस्तों आपने देखा होगा जैसे जन सेवा केंद्र या छोटी सी shop होती हैं वहां पर कुछ रुपए लेते हैं और आपका आधार कार्ड नंबर लेकर आपके पैसे निकाल देते हैं अगर आप की भी कोई जन सेवा केंद्र या कोई shop है जिस पर आप कस्टमर के पैसे निकालने की फैसिलिटी देना चाहते हैं और उसके द्वारा कुछ पैसे कमाना चाहते हैं तो आज इस पोस्ट में हम आपको पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं कि aadhar card se paise kaise nikale जाते हैं और आधार कार्ड से पैसे निकालने के लिए आपको किस किस चीज की आवश्यकता पड़ेगी 



आधार कार्ड से पैसे कैसे निकाले


जब भी आप आधार कार्ड के द्वारा पैसे निकालते हैं तो आपको किस किस चीज की आवश्यकता होगी 


  • आपके पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए और 1 फिंगर स्कैनर होना चाहिए

  • एक ऐप की जरूरत होगी जिसका नाम paynearby है जिसे आप प्ले स्टोर से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं

  • आपके पास costumer का आधार कार्ड होना चाहिए जिसके द्वारा अब पैसे निकालना चाहते हैं वह आधार कार्ड बैंक से लिंक होना चाहिए तभी आप आधार कार्ड के द्वारा पैसे निकाल सकते हैं

  • Pay nearby app को यूज करने के लिए आपके पास Pay nearby app की आईडी भी होनी चाहिए 


Aadhar card money withdrawal app


Pay nearby App की आईडी कैसे बनाएं


  • सबसे पहले आपको paynearby एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लेना है और उस को इंस्टॉल करके ओपन कर लेना है

  • उसके बाद आपको pay nearby App मे भाषा को सिलेक्ट करना है

  • आप pay nearby app को हिंदी में यूज़ करना चाहते हैं या इंग्लिश में अपनी भाषा सिलेक्ट करें और प्रोसीड के बटन पर क्लिक कर दें।

  • उसके बाद आपके सामने एक स्क्रीन ओपन होगी वहां पर गेट स्टार्टेड लिखा होगा उस बटन पर क्लिक कर देना

  • इस के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर एंटर करना है और रजिस्टर पर क्लिक कर देना है आपसे कुछ परमिशन मांगेगा आपको सभी परमिशन अलाउ कर देनी है

  • उसके बाद आपसे आपकी ईमेल आईडी सिलेक्ट करने के लिए बोलेगा आप अपनी ईमेल आईडी को सिलेक्ट करके नेक्स्ट कर दें

  • आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा आपको वहां पर अपना ओटीपी इंटर करना है और नेक्स्ट कर देना है

  • इसके बाद आपके सामने एक स्क्रीन ओपन होगी उस पर लिखा होगा लॉगइन आपको लॉगइन बटन पर क्लिक करना है और वहां पर अपना मोबाइल नंबर और एक पासवर्ड डालकर सबमिट कर देना है

  • उसके बाद आपसे कुछ डिटेल मांगेगा जैसे नाम, दुकान का नाम और आपकी दुकान किस टाइप की है सभी को भरने के बाद प्रोसीड बटन पर क्लिक कर देना

  • उसके बाद आपसे रेफर कोड डालने के लिए बोलेगा अगर आपके पास रेफर कोड है तो रेफर कोड डालें वरना स्कीप करके नेक्स्ट कर दें

  • फिर आप एक्सप्लोर बटन पर क्लिक करके होम पेज पर पहुंच जाएंगे

  • इसके बाद आपको अपना पैन कार्ड वेरीफाई कराना होगा पैन कार्ड वेरीफाई कराने के लिए आपको बाई तरफ दो लाइन में क्लिक करना है और अपने नाम पर क्लिक कर देना

  • उसके बाद आपको अपना फोटो अपलोड करना होगा और अपना पैन कार्ड नंबर डालकर वेरीफाई बटन पर क्लिक कर देना है

  • इसके बाद आपको अपना बैंक अकाउंट ऐड करना होगा

  • फिर आपको केवाईसी कंपलीट करनी होगी अगर आप केवाईसी कंपलीट नहीं करते हैं तो आप आधार कार्ड के द्वारा पैसे नहीं निकाल पाएंगे

  • केवाईसी कंपलीट करने के लिए आपको दो ऑप्शन मिल जाते हैं सबसे पहला ऑप्शन डु सेल्फ डिजिटल केवाईसी का मिलता है यह आप खुद ही केवाईसी को कंप्लीट कर सकते हैं उसके लिए आपके पास आपका बायोडाटा और 1 फिंगर स्केनर होना चाहिए

  • दूसरा डिस्ट्रीब्यूटर के द्वारा केवाईसी कंप्लीट करने का ऑप्शन मिलता है अगर आप डिस्ट्रीब्यूटर के द्वारा अपनी केवाईसी कंपलीट करवाना चाहते हैं तो सेटिंग पर जाना फिर सपोर्ट पर क्लिक करके आप डिस्ट्रीब्यूटर के द्वारा केवाईसी कंप्लीट कर सकते हैं


paynearby App से पैसे निकालने के लिए Pay nearby app का प्लान लेना होता है अगर आपने प्लान ले रखा है तो चलिए अब जान लेते हैं आधार कार्ड के द्वारा पैसे कैसे निकाले जाते हैं


आधार कार्ड के द्वारा पैसे कैसे निकाले


  • सबसे पहले आपको फिंगर स्केनर डिवाइस को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर लेना है

  • आपको paynearby app को ओपन करना है और आधार कार्ड withdraw बटन पर क्लिक कर देना है

  • फिर आपको अपना फिंगर स्केनर डिवाइस सिलेक्ट करना है अगर आपके पास morpho का डिवाइस है morpho सिलेक्ट करें या आपके पास mantra डिवाइस है तो mantra को सिलेक्ट करें जो भी डिवाइस है उसे सिलेक्ट करके नेक्स्ट कर दें

  • उसके बाद आपको कस्टमर का आधार कार्ड नंबर डालना है बैंक सिलेक्ट करना है और जितना अमाउंट आप निकालना चाहते हैं वह वहां पर भर देना है कस्टमर का मोबाइल नंबर इंटर कर देना है और नेक्स्ट कर देना है

  • फिर आपसे फिंगर स्कैन करने के लिए बोलेगा आपको फिंगर स्कैन बटन पर क्लिक कर देना है और कस्टमर का फिंगर डिवाइस पर रखवा कर फिंगर स्कैन करवाना है और उसके बाद ट्रांजैक्शन सक्सेसफुल हो जाएगा और कस्टमर के बैंक अकाउंट से पैसे आपके बैक अकाउंट में सक्सेसफुल ट्रांसफर हो जाएंगे और आपको ट्रांजैक्शन पर बोनस मिल जाएगा और कस्टमर से भी आपको कुछ पैसे मिल जाएंगे इस तरह से आप आधार कार्ड के द्वारा बहुत आसानी से पैसे निकाल सकते हैं


तो दोस्तों हमारे द्वारा दी गई जानकारी aadhar card se paise kaise nikale अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट करें हम उसका जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे